चाईबासा, जुलाई 27 -- Chaibasa News: जगन्नाथपुर, संवाददाता। आगामी 9 अगस्त को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस की अंतिम तैयारियों को लेकर रविवार को जगन्नाथपुर प्रखंड के ग्राम जिंतुगाड़ा, टोला दुरलीपी में कांग्रेस पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जगन्नाथपुर विधायक सह सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक सोनाराम सिंकु मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जगन्नाथपुर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष ललित कुमार दोराईबुरु ने की। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक सोनाराम सिंकु ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का अवसर है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले सभी लोगों का सम्मानपूर्वक स्वागत किया जाए तथा कार्यक्रम की सफलता के लिए गठित समिति के सदस्य अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन...