Chaibasa News: विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य
चाईबासा, अगस्त 22 -- Chaibasa News: चाईबासा, संवाददाता। उपायुक्त मनीष कुमार ने विद्यालयों में शिक्षकों को नियमित उपस्थिति दर्ज करने का निर्देश दिया है। किसी भी स्तर पर अनियमितता अथवा लापरवाही पर सख्त कार्रवाई होगी। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति में गिरावट नहीं आनी चाहिए। विद्यालय से अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों के कारणों की जानकारी लेते हुए आवश्यक स्तर पर अभिभावकों से समन्वय स्थापित कर बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। विद्यालय स्तर से लेकर प्रखंड एवं जिला स्तर तक इसकी सतत निगरानी आवश्यक है। उपायुक्त ने शुक्रवार को जिला समाहरणालय स्थित सभागार में हुई शिक्षा विभाग से संबंधित समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Godda News: शिक्षा विभाग के अधिकारिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.