Chaibasa News: विजय हेम्ब्रम बने कुमारडुंगी प्रखंड अध्यक्ष
चाईबासा, नवम्बर 8 -- Chaibasa News: चाईबासा। झारखंड बचाओ जनसंघर्ष मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष माधव चंद्र कुंकल की अध्यक्षता में कुमारडुंगी प्रखंड के खदानसाई में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, क्षेत्रीय समस्याओं और आगामी पंचायत चुनावों में युवाओं की भागीदारी को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से विजय हेम्ब्रम को कुमारडुंगी प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। नई प्रखंड कमेटी में अनिल तामसोय एवं रजनीश कोड़ंकेल को उपाध्यक्ष, बुधराम बिरूली को उपसचिव तथा विनोद नायक को प्रखंड कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष विजय हेम्ब्रम ने क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था पर चिंता जताते हुए कहा कि कुमारडुंगी प्रखंड में डिग्री कॉलेज तो खुल गया है, लेकिन शिक्षकों की भारी कमी के कारण विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.