चाईबासा, सितम्बर 25 -- Chaibasa News: चाईबासा। श्री सिद्धेश्वर मंदिर दुर्गा पूजा समिति की बैठक समिति के संस्थापक सदस्य बजरंग लाल चिरानिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में समिति के सदस्यों द्वारा आगामी दुर्गा पूजा की तैयारियों एवं समिति के संगठनात्मक विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दुर्गा पूजा समिति के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में इस वर्ष भव्य एवं विशेष रूप से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाएगा। पूजा को सफल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए नई कमेटी का गठन किया गया। नई कमेटी में अध्यक्ष विकास कुमार शर्मा (विक्की) , उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता (टिंकू), रितु राज गुप्ता, रंजीत सिंह, विकास महापात्रा (कालू) , महासचिव चंदन विश्वकर्मा, सचिव राहुल पोद्दार, जयदार सिंह बॉयपाई, रवि पोद्दार ,राहुल गुप्ता, ...