Chaibasa News: वन ग्राम लाभुकों की बैठक में लिया गया निर्णय, कई गांवों के ग्रामीण होंगे शामिल
चाईबासा, अक्टूबर 9 -- Chaibasa News: राजनगर प्रखंड क्षेत्र के धुरीपंदा गांव में वन ग्राम लाभुकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीणों को वन पट्टा प्राप्त करने में आ रही समस्याओं पर चर्चा की गई। इन समस्याओं के समाधान के लिए आगामी 12 अक्टूबर 2026 को धुरीपंदा गांव में सभा आयोजित करने का निर्णय लिया गया। सभा में कोल्हान रक्षा संघ के केंद्रीय अध्यक्ष डिबार जोंको, महासचिव मानसिंह हेम्ब्रम और साधु चरण हेम्ब्रम सहित संघ के अन्य पदाधिकारी शामिल होंगे। सभा का उद्देश्य वन पट्टा से संबंधित ग्रामीणों की समस्याओं को सामने लाना और उनके समाधान के लिए आवश्यक पहल करना है। इस सभा में सितानी, गेडेसाई, धानुडीह, बड़डीह, धुरीपंदा, भूरकुली सहित आसपास के विभिन्न गांवों के ग्रामीण भाग लेंगे। यह भी पढ़ें- Dehradun News: ग्रामीणों के पारंपरिक ज्ञान से चिह्नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.