Chaibasa News: लोकेसाई में भू-अर्जन कार्यों की प्रगति का डीसी ने लिया जायजा
चाईबासा, सितम्बर 1 -- Chaibasa News: चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले में बेहतर सड़क संपर्क एवं सुदृढ़ आधारभूत संरचना के विकास की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा लगातार पहल की जा रही है। इसी क्रम में उपायुक्त मनीष कुमार ने लोकेसाई क्षेत्र में टोंटो-रेंगड़ाहातु पथ के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण के लिए किए जा रहे भू-अर्जन कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त के साथ सहायक समाहर्ता ईरा जोरवाल, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी जयप्रकाश नारायण, भू-अर्जन कार्यालय के अमीन, भवन प्रमंडल के अभियंता सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। उपायुक्त ने स्थल पर पहुंचकर सड़क चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण के लिए प्रस्तावित भू-अर्जन क्षेत्र की विस्तृत जानकारी ली। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में लंबित मामलों के निष्पादन पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.