Chaibasa News: लायंस क्लब के शिविर में 100 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच
चाईबासा, अक्टूबर 6 -- Chaibasa News: चाईबासा, संवाददाता। लायंस क्लब ऑफ चाईबासा द्वारा सौम्य सेन गुप्ता डायबिटिक क्लिनिक के सहयोग से संत जेवियर्स इंग्लिस एंड कॉलेज में शिक्षकों एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों के लिए विशेष मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में लगभग 100 लोगों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया। इस अवसर पर डॉ. सौम्या सेन ने लाभार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। शिविर में विद्यालय के शिक्षक सुरोजित दास, प्रधानाचार्या सिस्टर ज्योत्सना। लायंस क्लब ऑफ चाईबासा के कुनाल सराफ ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर लायंस क्लब ऑफ चाईबासा के बजरंग अग्रवाल, राजीव गोयल, सौरभ मुंद्रा, आशीष अग्रवाल एवं नीरज जी संडवार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.