Chaibasa News: लाभुकों के चयन को जिला स्तरीय समिति की बैठक
चाईबासा, अक्टूबर 16 -- Chaibasa News: चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के लाभुकों के चयन को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड स्तरीय समिति द्वारा अनुशंसित लाभुकों की सूची की विस्तृत संवीक्षा की गई। समीक्षा के उपरांत जिला स्तरीय समिति द्वारा अनुशंसित सूची पर विचार करते हुए लाभुकों का अंतिम चयन कर उसका अनुमोदन प्रदान किया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, जिला पशुपालन पदाधिकारी, झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के जिला कार्यक्रम प्रबंधक सहित संबंधित पदाधिकारी एवं समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.