Chaibasa News: लगातार बारिश से जलमग्न हुआ शहीद ग्राम राजाबासा
चाईबासा, सितम्बर 1 -- Chaibasa News: जगन्नाथपुर, संवाददाता। पश्चिम सिंहभूम के जैंतगढ़ क्षेत्र स्थित वीर शहीद पोटो हो का ऐतिहासिक गांव राजाबासा लगातार हो रही बारिश के कारण गंभीर जलजमाव की चपेट में है। गांव के दर्जनों घरों व रास्तों में पानी भर जाने से आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। जलजमाव के कारण गांव के मुंडा कृष्णा जोजो का कच्चा मकान ध्वस्त होने के कगार पर पहुंच गया है। क्षेत्र में मलेरिया और अन्य बीमारियों की आशंका बढ़ गई है। आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। स्थानीय डीलरों और दुकानदारों का व्यापार ठप है। ग्रामीणों का आरोप है कि जलनिकासी, नाली और कल्वर्ट की स्थायी व्यवस्था न होने से हर साल यह स्थिति बनती है। यह भी पढ़ें- Palamu News: एक सप्ताह से रोज हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित, स्कूल आने-जाने में भी परेशानी यह भी पढ़ें- B...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.