चाईबासा, अक्टूबर 24 -- Chaibasa News: चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार ने एसआईआर से जुड़े पदाधिकारियों को निर्वाचन से जुड़े सभी कार्यों में तेजी लाने तथा लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत मतदाता सूची से संबंधित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने गोपनीय कार्यालय प्रकोष्ठ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। समीक्षा के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने नो-मैपिंग के मामलों, तार्किक विसंगतियों के निराकरण, जारी नोटिसों के निष्पादन तथा मतदाताओं के सत्यापन कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए इन सभी कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने क...