Chaibasa News: लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन करें : डीसी
चाईबासा, सितम्बर 23 -- Chaibasa News: चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित प्रकोष्ठ में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में सामान्य शाखा के माध्यम से संचालित विभिन्न कार्यों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सामान्य शाखा प्रभारी उपसमाहर्ता गौतम कुमार सहित शाखा के कर्मी उपस्थित रहे। बैठक में उपायुक्त ने सामान्य शाखा के माध्यम से संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की। इस दौरान शस्त्र अनुज्ञप्ति, पेट्रोल पंप से संबंधित मामले, चरित्र सत्यापन, उग्रवादी हिंसा से प्रभावित व्यक्तियों एवं उनके आश्रितों को अनुग्रह अनुदान, अनुकंपा नियुक्ति, एसी-डीसी विपत्र, अस्थायी पट्टा एवं दुकान से संबंधित मामले, झारखंड राज्य आंदोलनकारी पेंशन, कारा सुरक्षा, चौकीदार नियुक्ति एवं भुगतान तथा एनसीओआरडी से संबंधित प्रतिवेदन की अद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.