चाईबासा, जुलाई 2 -- Chaibasa News: चाईबासा। राष्ट्रीय डॉक्टर डे के अवसर पर रोटरेक्ट क्लब, चाईबासा की ओर से शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों को सम्मानित कर उनके समर्पण और सेवाभाव को सलाम किया गया। आज के इस अवसर पर उनके निजी चिकित्सालय एवं कार्यालय में जाकर चिकित्सकों को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. विजय मूंदड़ा, डॉ. वीणा मूंदड़ा, डॉ. संजीव तिरिया, सिविल सर्जन डॉ. जुझार मांझी, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. मानसी संतरा, डॉ. आर. के. सिंह, डॉ. रानू सिंह, डॉ. भास्कर भूषण और डॉ. जगन्नाथ हेम्ब्रोम को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। रोटरेक्ट क्लब द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में डॉक्टरों की भूमिका को रेखांकित करना और उनके सेवा कार्यों के प्रति आभार प्रकट करना था। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर सेवा...