चाईबासा, अक्टूबर 10 -- Chaibasa News: चाईबासा। रोटरी क्लब ऑफ चाईबासा की ओर से रोटेरियन एनके ठक्कर की पुण्य स्मृति में पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर चाईबासा में निःशुल्क दंत एवं नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यालय के 321 बच्चों की दंत व नेत्र जांच की गई तथा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। इस सेवा कार्य का आयोजन रोटेरियन हीना ठक्कर द्वारा अपने स्वर्गीय पति रोटेरियन एन. के. ठक्कर की पुण्य स्मृति में प्रायोजित किया गया। मौके पर रोटरी क्लब ऑफ चाईबासा के अध्यक्ष रोटेरियन अमित पोद्दार, आचार्य सुरेश कुमार, उमाशंकर पांडे, संजय कुमार, सुजाता कुमारी, विजय कुमार, अनिल प्रसाद वर्मा आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...