चाईबासा, नवम्बर 4 -- Chaibasa News: चाईबासा। रेल पुलिस ने तालाबुरू और झींकपानी रेलवे स्टेशन के बीच बड़ा लिबिया गांव के समीप से करीब 22 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद किया है। पुलिस ने शव को घटनास्थल से उठाकर मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, चाईबासा पहुंचाया। पुलिस के अनुसार, युवक बड़बिल-टाटा पैसेंजर ट्रेन से टाटानगर जा रहा था। घटनास्थल से बरामद शव के पास से एक रेल टिकट भी मिला है। हालांकि, युवक की जेब से कोई ऐसा पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान और निवास स्थान का पता चल सके। पोस्टमार्टम के बाद शव को सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखवा दिया गया है। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: रेल पुलिस ने एक अज्ञात युवक का शव किया बरामद रेल पुलिस युवक की पहचान करने में जुटी है। फिलहाल उसकी मौत किन परिस्थितिय...