Chaibasa News: रेल पुलिस ने एक अज्ञात युवक का शव किया बरामद
चाईबासा, नवम्बर 3 -- Chaibasa News: चाइबासा।रेल पुलिस ने एक अज्ञात 22 वर्षीय युवक का शव तालाबुरू और झींकपानी के बीच बड़ा लिबिया गांव के पास से बरामद किया है। पुलिस शव को घटना स्थल से उठाकर मंगलवार को पोस्टमार्टम कराने के लिए सदरअस्पताल लाई। पुलिस ने बताया कि उक्त युवक बड़बिल टाटा पैसेंजर से टाटा जा रहा था। उसके पास टिकट भी बरामद किया गया है। लेकिन उसके पाकेट में कोई ऐसी चीज नहीं मिला है, जिससे पता चल सके युवक कहा का रहने वाला था। पोस्टमार्टम के बाद शव सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउह में रख दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.