Chaibasa News: रेलवे साइडिंग से प्रदूषण का मुद्दा संसद में उठाएंगे सांसद
चाईबासा, नवम्बर 24 -- Chaibasa News: चाईबासा। रेलवे साइडिंग पड्रासाली से फैल रहे प्रदूषण और ग्रामीणों को हो रही परेशानियों का मुद्दा अब संसद में उठाने की तैयारी है। सोमवार को भूमि बचाओ संघर्ष समिति, खुंटपानी के प्रतिनिधिमंडल ने सांसद कालीचरण मुंडा से मुलाकात कर साइडिंग के दुष्प्रभावों से उन्हें अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि साइडिंग से निकलने वाली धूल, प्रदूषण और भारी वाहनों की लगातार आवाजाही से आसपास के ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। इसका असर खेती, स्वास्थ्य और पर्यावरण पर भी पड़ रहा है। ग्रामीणों को इन समस्याओं के कारण रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मामले को सुनने के बाद सांसद कालीचरण मुंडा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि आगामी लोकसभा सत्र में इस मुद्दे को उठाया जाएगा और संबंधित विभागों से जवाब मांगा जाएग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.