चाईबासा, जुलाई 17 -- Chaibasa News: गुवा। बड़ाजामदा के भट्टीसाई स्थित रेलवे के नए क्वार्टर निर्माण स्थल पर शनिवार सुबह मोबाइल चोरी की घटना सामने आई। निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के सोने के दौरान उनका मोबाइल चोरी हो गया। घटना का पता चलते ही स्थानीय लोगों ने आरोपी का पीछा कर उसे पकड़ लिया। पकड़े गए युवक की पहचान टंकीसाई निवासी 19 वर्षीय बीर नायक के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वह पहले भी मोबाइल चोरी और छिनतई की कई घटनाओं में शामिल रह चुका है। काली मंदिर क्षेत्र में हुई एक मोबाइल चोरी के मामले में भी वह गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...