चाईबासा, अक्टूबर 9 -- Chaibasa News: चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिला झामुमो ने रूपी सोरेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। झामुमो के जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने कहा कि रूपी सोरेन का निधन सोरेन परिवार के साथ-साथ झारखंड के सामाजिक और राजनीतिक जीवन के लिए भी अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने पूरे जीवन में परिवार, समाज और झारखंड की जनता के प्रति समर्पण एवं संघर्ष की भावना को मजबूती दी। उन्होंने कहा कि इस कठिन घड़ी में झामुमो परिवार पूरी तरह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है। शोक व्यक्त करने वालों में जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम, जिला सचिव राहुल आदित्य, सुभाष बनर्जी, प्रेम गुप्ता, पप्पु निषाद, अशोक दास, विश्वनाथ बाड़ा, बृन्दावन गोप, मोहम्मद मुजाहिद, इक़बाल, मोहम्मद चंद्रमोहन विरुवा, दिनेश चंद्र महतो, विकास गुप्ता समेत कई...