चाईबासा, सितम्बर 7 -- Chaibasa News: चाईबासा। नवयुवक संघ तांतनगर के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता 2026 का भव्य समापन उत्साह, उमंग और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया, वहीं फाइनल मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेलप्रेमियों की भीड़ जुटी रही।

प्रतियोगिता के विजेता प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रिमील एफसी ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपये की राशि प्रदान की गई। मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के प्रतिनिधि रानी बांदिया ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि एवं सम्मान प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। वहीं, प्रतियोगिता में गोनो एफसी ...