Chaibasa News: राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर 553 यूनिट रक्त संग्रह
चाईबासा, अक्टूबर 2 -- Chaibasa News: चाईबासा, संवाददाता। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर जिले में 553 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। प्रोजेक्ट जागृति के तहत आयोजित रक्तदान शिविरों में जिले के पदाधिकारियों, कर्मियों, शिक्षकों, पीडीएस डीलरों, अभियंताओं, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, पुलिस जवानों एवं महाविद्यालय की छात्राओं समेत सभी वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से रक्तदाताओं को उनके अमूल्य योगदान के लिए सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया। सभी रक्त वीरों को कॉफी मग, टी-शर्ट एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। रक्तदाताओं ने कहा कि रक्तदान एक ऐसा सामाजिक कार्य है, जिससे बिना किसी भेदभाव के किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में प्रत्यक्ष योगदान दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें- C...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.