चाईबासा, नवम्बर 24 -- Chaibasa News: चाईबासा,संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक एसोसिएशन की ओर से सोमवार को चाईबासा के एक होटल में पांचवां सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें जिले के विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड सरकार के मंत्री दीपक बिरुवा ने की। समारोह में कुल 330 खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को सम्मानित किए जाने की जानकारी दी गई। इनमें तीरंदाजी, फुटबॉल, ताइक्वांडो, मुक्केबाजी, जिम्नास्टिक, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, साइकिलिंग, कराटे, रग्बी, एथलेटिक्स, योग और शतरंज सहित विभिन्न खेल विधाओं से जुड़े प्रतिभागी शामिल रहे। समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री दीपक बिरुवा ने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम के खिलाड़ियों ने सीमित संसाधनों और कम सु...