Chaibasa News: राशन वितरण में अनियमितता स्वीकार्य नहीं : डीडीसी
चाईबासा, अगस्त 7 -- Chaibasa News: चाईबासा, संवाददाता। उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार ने जिले के जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को निर्देश दिया है कि प्रत्येक पात्र लाभुक को निर्धारित समय पर पूर्ण मात्रा में खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाए तथा वितरण प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखी जाए। उन्होंने कहा कि पीडीएस व्यवस्था समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की अनियमितता स्वीकार्य नहीं होगी। उप विकास आयुक्त ने गुरुवार को आहार दिवस के दिन सदर चाईबासा प्रखंड अंतर्गत संचालित विभिन्न जन वितरण प्रणाली दुकानों का निरीक्षण कर राशन वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मौजूद पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जन वितरण प्रणाली की नियमित निगरानी जारी रखी जाए तथा प्राप्त शिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.