चाईबासा, नवम्बर 20 -- Chaibasa News: चाईबासा। झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत पश्चिमी सिंहभूम जिले के सभी जन वितरण प्रणाली दुकानों में आहार दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार के द्वारा जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुनीला खलको एवं सदर अंचल अधिकारी उपेंद्र कुमार की मौजूदगी में सदर प्रखंड अंतर्गत बेल सगेन महिला मंडल द्वारा संचालित जन वितरण प्रणाली दुकान का निरीक्षण किया गया। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि राशन वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा निर्धारित मात्रा में कटौती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी जन वितरण प्रणाली दुकानदार यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक लाभुक को निर्धारित मात्रा में राशन उपलब्ध कराया जाए। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: पर्ची में दर्ज मात्रा के अनुरूप ही मिले खाद्यान्न: एसडीओ

हिंदी हिन्दु...