Chaibasa News: रामनगर में दुर्गापूजा कमेटी का गठन, गोविंद पाठक बने अध्यक्ष
चाईबासा, सितम्बर 30 -- Chaibasa News: गुवा, संवाददाता। गुवा के रामनगर स्थित हरिओम स्पोर्टिंग क्लब में मंगलवार को श्री मां दुर्गापूजा कमेटी रामनगर का गठन किया गया। बैठक में आगामी दुर्गापूजा के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। पूजा को सफल, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों की जिम्मेदारियां तय की गईं। कमेटी में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को संरक्षक बनाया गया, जबकि भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष गोविंद पाठक को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं मोहन महतो को उपाध्यक्ष बनाया गया। कमेटी में हेमराज सोनार, प्रीतम गोच्छाईत, नरेश दास, इंद्रजीत शर्मा, सचिन, राजकुमार झा, बबून, राहुल गोच्छाईत और राजन सिंह को शामिल किया गया। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: रामनगर में दुर्गा पूजा कमेटी का गठन, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.