चाईबासा, अक्टूबर 14 -- Chaibasa News: गुवा। गुवा के रामनगर स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में बुधवार को शारदीय नवरात्र के चौथे दिन मां दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप मां कुष्मांडा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और श्रद्धालु पंडाल पहुंचे तथा परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।पूजा के दौरान पंडाल में भक्तिमय माहौल रहा। पूजा करा रहे पुजारी मलय पाणिग्राही ने मां कुष्मांडा के धार्मिक महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां कुष्मांडा की आराधना सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा से जुड़ी है।मान्यता के अनुसार, मां कुष्मांडा को लाल रंग के फूल अर्पित करना शुभ माना जाता है। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: क्षेत्र में भक्ति व आस्था का माहौल पूजा के दौरान मां को मालपुआ सहित विभिन्न मीठ...