चाईबासा, अक्टूबर 18 -- Chaibasa News: चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के तांतनगर थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बैजनाथ प्रजापति की रामगढ़ के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां के श्राद्ध कार्यक्रम में सुरक्षा ड्यूटी करने गए थे।प्राप्त जानकारी के अनुसार, एएसआई बैजनाथ प्रजापति श्राद्ध कार्यक्रम में ड्यूटी पूरी करने के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रामगढ़ के पास वह सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए। हादसे में उनकी मौत हो गई।बैजनाथ प्रजापति तांतनगर थाना में पदस्थापित थे। उनकी असामयिक मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस महकमे में शोक का माहौल है। सहकर्मियों के बीच भी घटना को लेकर दुख जताया जा रहा है।हालांकि, दुर्घटना किस परिस्थिति में हुई, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है। हादसे में अन्य किसी व्यक्...