Chaibasa News: राजकीय रसेल उच्च विद्यालय में सड़क सुरक्षा को किया जागरूकता
चाईबासा, जुलाई 8 -- Chaibasa News: जगन्नाथपुर। जिला परिवहन कार्यालय के अंतर्गत जिला सड़क सुरक्षा टीम द्वारा मंगलवार को राजकीय रसेल उच्च विद्यालय, जगन्नाथपुर में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जगन्नाथपुर थाना प्रभारी टिंकू कुमार दास ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने यातायात नियमों के पालन, सड़क संकेतों (रोड साइन), रोड मार्किंग, ट्रैफिक संकेतकों तथा नियमों के उल्लंघन पर होने वाली कानूनी कार्रवाई के संबंध में विस्तार से बताया। इस दौरान सरकार की गुड सेमेरिटन योजना की जानकारी देते हुए बताया गया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की निस्वार्थ सहायता करने वाले नागरिकों को सरकार द्वारा प्रोत्साहन प्रदान किया जाता है। साथ ही सड़क दुर्घटना में मृतक अथवा गंभीर रूप से घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.