चाईबासा, अक्टूबर 24 -- Chaibasa News: चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले को रक्त की उपलब्धता के मामले में आत्मनिर्भर बनाने तथा जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 24 अक्टूबर को रक्तदान शिविर का आयोजन होगा । आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर के सफल संचालन को लेकर शुक्रवार को जिला समाहरणालय स्थित सभागार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार एवं सहायक समाहर्ता ईरा जोरवाल उपस्थित रही। बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, कर्मी, शिक्षक, स्वयं सहायता समूह की सदस्य शामिल हुए। बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों सहित सभी कार्यालयों के कैडरों को रक्तदान शिव...