Chaibasa News: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस होंगे निरस्त
चाईबासा, नवम्बर 4 -- Chaibasa News: चाईबासा। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से मंगलवार को झींकपानी-हाटगम्हरिया सड़क पर जिला परिवहन विभाग, पुलिस एवं सड़क सुरक्षा टीम द्वारा संयुक्त निरीक्षण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान गलत एवं खतरनाक तरीके से पार्क किए गए 22 वाहनों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की गई। संयुक्त अभियान में जिला परिवहन पदाधिकारी गौतम कुमार, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टूटी, पुलिस उपाधीक्षक सह झींकपानी थाना प्रभारी अमित कुमार एवं पुलिस अवर निरीक्षक राजीव कुमार सहित सड़क सुरक्षा टीम के सदस्य उपस्थित रहे।मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी गौतम कुमार ने भारी वाहन चालकों को निर्देश दिया कि वाहन पार्क करते समय एक चक्का सड़क से नीचे उतारकर पार्किंग करें, ताकि सड़क पर अन्य वाहनों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.