चाईबासा, अक्टूबर 23 -- Chaibasa News: गुवा। सेल के झारखंड ग्रुप ऑफ माइंस प्रबंधन द्वारा खदान परिसरों में ठेका श्रमिकों के मोबाइल फोन ले जाने और इस्तेमाल करने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के आदेश का विरोध शुरू हो गया है। झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केंद्रीय अध्यक्ष राम पांडेय ने इस फैसले को 'तालिबानी फरमान' बताते हुए इसे तत्काल वापस लेने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि आदेश वापस नहीं लेने पर गुवा, किरीबुरू, मेघाहातुबुरू और चिड़िया खदान में एक साथ बड़ा आंदोलन किया जाएगा।राम पांडेय ने कहा कि सेल प्रबंधन को श्रमिकों के मोबाइल फोन पर प्रतिबंध लगाने से पहले अस्पतालों, आवासों, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं की स्थिति सुधारने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने खदान क्षेत्रों में बेहतर चिकित्सा सुविधा, जर्जर आवासों की मरम्मत, स्वच्छ पेयजल, बच्चों के ल...