चाईबासा, अगस्त 13 -- Chaibasa News: मझगांव। मूसलाधार बारिश से मझगांव और कुमारडुंगी प्रखंड क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गुरुवार देर रात से जारी बारिश के कारण मझगांव-बेनिसागर और मझगांव-जैंतगढ़ मुख्य मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। मझगांव हाईस्कूल के पास पुलिया का हिस्सा और सड़क टूटकर बह गई, जिससे भारी वाहनों की आवाजाही ठप है। खैरपाल के पास पेड़ गिरने से भी रास्ता बंद हो गया।मझगांव थाना से मुख्य चौक तक की बस्ती में करीब 150 घरों में चार से पांच फीट पानी घुस गया। घरेलू सामान, अनाज और जरूरी दस्तावेज भीग गए, जबकि कई दुकानें जलमग्न हो गईं। बढ़ते जलस्तर के कारण कई परिवार सुरक्षित स्थानों पर चले गए। ग्रामीणों ने जेसीबी से नाली की सफाई कर पानी निकालने का प्रयास किया। अंचल अधिकारी विजय हेमराज खलको ने मौके का जायजा लेकर नालियों से अतिक्रमण...