Chaibasa News: मूसलधार बारिश से बोकना पुल जलमग्न, गुवा-बड़ाजामदा मार्ग बाधित
चाईबासा, अगस्त 14 -- Chaibasa News: गुवा, संवाददाता। बुधवार आधी रात से हो रही लगातार मूसलधार बारिश से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। लगातार बारिश के कारण गुवा से बड़ाजामदा जाने वाले मार्ग में पंचमुखी हनुमान मंदिर के समीप स्थित बोकना पुल के ऊपर से पानी बहने लगा। इससे इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। स्थिति को देखते हुए गुवा प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। प्रशासन ने कहा है कि अत्यधिक जरूरी होने पर ही लोग घर से बाहर निकलें। वहीं, कारो नदी का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है और नदी उफान पर है। यह भी पढ़ें- बड़ाजामदा की मुख्य सड़क जलमग्न, घरों में घुसा पानी प्रशासन ने लोगों को कारो नदी में मछली पकड़ने तथा नहाने के लिए जाने से पूरी तरह बचने की चेतावनी दी है। लोगों से अपील की गई है कि बारिश के दौरान न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.