चाईबासा, अक्टूबर 20 -- Chaibasa News: चाईबासा। मुफस्सिल थाना अंतर्गत पासुहातु के पास सड़क दुघर्टना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक मुफस्सिल थाना अंतर्गत पासुहातु गांव निवासी 45 वर्षीय राधिका हेंब्रम रहने वाला था। जानकारी के अनुसार मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पासुहातु चौक के समीप बस की चपेट में आने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मृतक के परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर मुख्य सड़क को जाम कर दिया। जिससे यातायात व्यवस्था चरमरा गई और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पासुहातु निवासी रसिका हेंब्रम मंगलवार सुबह करीब 11 बजे साइकिल से सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान एक बस ने घक्का मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया ।उसकी घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिजन और ग्र...