चाईबासा, अगस्त 21 -- Chaibasa News: चाईबासा, संवाददाता। मुफस्सिल थाना अंतर्गत पासुहातु बांग्लासाई गांव निवासी 50 वर्षीय पानी सुंडी की अज्ञात अपराधियों ने पत्थर से कूचकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार बुधवार की रात में मृतका अपने घर पर अकेली थी। आधी रात के बाद कुछ अपराधियों द्वारा उसे घर से बाहर निकाल कर हत्या कर दी गई है। एक माह पहले पति का किसी बीमारी से मौत हो गई है। अपराधियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद शव को घटनास्थल पर ही छोड़कर भाग गए। घटना की सूचना गुरुवार को मुफस्सिल थाना पुलिस को मिली। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: सिर पर पत्थर से किया वार, महिला की मौत दोपहर बाद शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल लाई। इधर पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने और अपराधियों को पकड़ने के...