Chaibasa News: मुफस्सिल : नगद समेत आभूषण की चोरी
चाईबासा, जुलाई 7 -- Chaibasa News: चाईबासा। मुफस्सिल थाना अंतर्गत उलीहातु गांव निवासी नताशा बिरूली ने नगद समेत लाखों रुपये का आभूषण चोरी होने का मामला दर्ज कराया है। 5 जुलाई को मुफस्सिल थाना में दर्ज मामले में बताया गया है कि 4 जुलाई को नताशा फोटो कॉपी कराने के लिए सुबह बाजार आई थी। बारिश होने के कारण वह दोपहर लगभग 2.10 बजे अपना घर पहुंची। देखा कि घर के बाहर का दरवाजा का ताला टूटा है। घर के अंदर गई तो आलमारी भी खुला पाया। आलमारी में रखे नकद लगभग एक लाख बीस हजार के अलावा सोने और चांदी के आभूषण भी गायब पाया गया। मामले में बताया गया है कि अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी कर ली गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.