Chaibasa News: मुफस्सिल : डायन का आरोप लगाकर महिला की पत्थर से कूचकर हत्या
चाईबासा, सितम्बर 17 -- Chaibasa News: चाईबासा, संवाददाता। मुफस्सिल थाना अंतर्गत पांडावीर गांव में डायन का आरोप लगा कर 58 वर्षीय शंकरीन सुरीन की पत्थर से कूचकर हत्या कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। उक्त मामले में पुलिस ने बुधराम गोप और पलटन सुरीन को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को रात के लगभग दो व्यक्ति मृतका के आए और उसे पकड़ कर जंगल की ओर ले गए और पत्थर से कूचकर हत्या कर दी। बताया गया है कि महिला पर डायन होने का आरोप लगाया गया है। महिला का शव पासुबेडा गांव के आगे जंगल से बरामद किया गया है। पुलिस शव को घटनास्थल से उठाकर पोस्टमार्टम कराने के लिए बुधवार को सदर अस्पताल लायी। यह भी पढ़ें- Chapra News: मढ़ौरा के चनना में लाठी-डंडे से पीटकर बुजुर्ग की हत्या पुलिस पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.