चाईबासा, अगस्त 29 -- Chaibasa News: चाईबासा। मुफस्सिल थाना अंतर्गत ठाकुरागुटू पुरियां गांव निवासी ज्योति बोदरा ने थाना में ट्रैक्टर चोरी का मामला दर्ज कराया है। 27 अगस्त 2026 को दर्ज मामले में बताया गया है कि 22 अगस्त को ट्रैक्टर संख्या जेएच 06 डब्लू 2458 को घर के बाहर खड़ा किया गया था। दूसरे दिन सुबह ट्रैक्टर ग़ायब पाया गया। खोजबीन करने पर ट्रैक्टर नहीं मिली। इसके बाद मुफस्सिल थाना में अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...