चाईबासा, अगस्त 23 -- Chaibasa News: जगन्नाथपुर। जगन्नाथपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मुण्डुई में 77वें वन महोत्सव एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जगन्नाथपुर विधायक सह उप मुख्य सचेतक सत्तारूढ़ दल एवं पश्चिमी सिंहभूम जिला कांग्रेस अध्यक्ष सोनाराम सिंकु शामिल हुए। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक सोनाराम सिंकु ने पर्यावरण संरक्षण, हरित झारखंड और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण को संतुलित रखने में ही महत्वपूर्ण नहीं हैं, बल्कि जीवन, जल और जैव विविधता के भी आधार हैं।उन्होंने लोगों से प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक होने और सामूहिक रूप से हरि...