चाईबासा, नवम्बर 20 -- योजनाओं की समीक्षा में उपायुक्त के निर्देश Chaibasa News: चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त मनीष कुमार ने सभी वरीय पशु चिकित्सकों को निर्देश दिया है कि योजना के तहत चयनित लाभुकों का एस्क्रो खाता शीघ्र खुलवाना सुनिश्चित करें । निर्धारित लाभुक अंशदान की राशि समयबद्ध तरीके से जमा करवाएं, ताकि योजना के क्रियान्वयन में अनावश्यक विलंब नहीं हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि लाभुकों द्वारा निर्धारित अंशदान जमा किए जाने के बाद ही योजना के अगले चरण की प्रक्रिया को गति प्रदान की जाए। उपायुक्त जिला समाहरणालय स्थित सभागार में पशुपालन विभाग एवं गव्य विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा को लेकर बैठक कर रहे थे।बैठक में उपायुक्त ने योजनावार उपलब्धि, चयनित लाभुकों की स्थिति, निर्धारित लक्ष्यों के विरुद्ध प्रगति...