चाईबासा, अक्टूबर 22 -- Chaibasa News: चाईबासा। माहेश्वरी महिला संगठन, चाईबासा शाखा की ओर से आगामी 24 एवं 25 अक्टूबर 2026 को स्थानीय राजस्थान भवन, टुंगरी, चाईबासा में दो दिवसीय दीप मेला का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी शाखा अध्यक्ष रजनी मोहता ने दी। उन्होंने बताया कि दीपावली के त्योहार को ध्यान में रखते हुए आयोजित इस मेले में कोलकाता, रांची, राउरकेला, जमशेदपुर, चाईबासा सहित विभिन्न स्थानों से लोग अपने आकर्षक उत्पादों के स्टॉल लगाने के लिए पहुंच रहे हैं। मेले में भगवान के वस्त्र, पूजा सामग्री, ड्रेस, कुर्ती, चादर, रियल ज्वेलरी, इमिटेशन ज्वेलरी, गिफ्ट आइटम्स, बंदनवार सहित कई तरह के आकर्षक उत्पादों के स्टॉल लगाए जाएंगे। यह भी पढ़ें- अपने शहर में, इसके साथ ही गेम ,चटपटे एवं स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल भी मेले का विशेष आकर्षण होंगे।इस अवसर प...