Chaibasa News: मालुका पंचायत भवन में बाल अधिकार सुरक्षा मंच की बैठक
चाईबासा, अक्टूबर 28 -- Chaibasa News: जगन्नाथपुर, संवाददाता। जगन्नाथपुर प्रखंड के मालुका पंचायत भवन में बाल अधिकार सुरक्षा मंच की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंच के जगन्नाथपुर विधानसभा अध्यक्ष मंजीत कोड़ा ने की। इसमें क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था में सुधार, विद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर करने और बच्चों के अधिकारों की रक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए मंजीत कोड़ा ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य की नींव हैं। यदि आज बच्चों का भविष्य बर्बाद हुआ, तो गांव, प्रखंड और देश का भविष्य भी प्रभावित होगा। इसलिए बच्चों को शिक्षा से जोड़कर रखना और उन्हें बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें- Gridih News: बाल विवाह बच्चों के बचपन, शिक्षा और बेहतर भविष्य में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.