Chaibasa News: मालगाड़ी की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
चाईबासा, अगस्त 28 -- Chaibasa News: चाईबासा। डांगुवापोसी जीआरपी पुलिस ने मालूका स्टेशन के आगे से जगन्नाथपुर थाना अंतर्गत जैंतगढ़ के रामचन्द्रपुर निवासी 65 वर्षीय दुशासन प्रधान का शव बरामद किया। जीआरपी पुलिस ने शव को घटनास्थल से उठाकर गुरुवार को पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल लाई। पुलिस ने बताया कि बुधवार को दोपहर में ही शव को घटनास्थल से उठाकर स्टेशन के पार रखा गया था। उस समय तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी। गुरुवार को सदर अस्पताल में मृतक के परिजन आए और शव की पहचान की। पुलिस ने बताया किसी मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हुई है। सिर शरीर से अलग हो गया था। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: मालगाड़ी के चपेट में आने से अधेड़ की मौत यह भी पढ़ें- Gangapar News: रेलवे लाइन पर सफाई कर्मचारी का शव मिलने से सनसनी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.