चाईबासा, सितम्बर 30 -- Chaibasa News: चाईबासा। मारवाड़ी हिंदी मध्य विद्यालय (रुंगटा स्कूल) में विद्यार्थियों के बीच विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रवि चौधरी ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, मोटर यान अधिनियम, सड़क दुर्घटना से बचाव के उपाय, शिक्षा की उपयोगिता, एवं पोक्सो एक्ट के अनुसार गुड टच और बेड टच जैसे महत्वपूर्ण विषयों और प्रावधानों के बारे में जागरूक किया। पैनल अधिवक्ता अजीत विश्वकर्मा ने छात्रों को उनके मौलिक अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता, बाल संरक्षण कानूनों एवं कानूनी रूप से सजग रहने के उपायों के बारे में बताया। इस अवसर पर अधिकार मित्र रत्ना चक्रवर्ती, नीतू सार, स्वाति मुखर्जी एवं संगीता देवी तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य निर्मल त्रिपाठी भी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Mathura...