चाईबासा, सितम्बर 5 -- Chaibasa News: चाईबासा। मारवाड़ी युवा मंच चाईबासा जागृति शाखा द्वार नंद के आनंद भयो श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर शुक्रवार को सदर अस्पताल में बाल गोपाल के रूप में जन्मे छोटे-छोटे नवजात शिशु एवं उनकी माता को जन्माष्टमी की बधाई दी। वहीं, नवजात शिशुओं को दूध की बोतल,कंबल,पैंपर्स,तोलिया,फल आदि सामग्री उपहार के प्रदान किया गया। जन्माष्टमी के अवसर पर छोटे-छोटे शिशुओं के साथ समय बिता कर शाखा अध्यक्ष चंदा अग्रवाल , सचिव रिंकी अग्रवाल ,कोषाध्यक्ष खुशबू दोदराजका, मीडिया प्रभारी दीपा दोदराजका एवं सदस्यो ने प्रेम और खुशी बांटा। कार्यक्रम में लतिका अग्रवाल और पूजा बगड़िया भी उपस्थित थी। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: नंद के घर आनंद भयो... जय कन्हैया लाल की यह भी पढ़ें- Araria News: जिले में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, विधि-...