Chaibasa News: मारपीट से जख्मी हुए युवकों से मिलने अस्पताल पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री
चाईबासा, अगस्त 31 -- Chaibasa News: नोवामुंडी। बड़ाजामदा के निवासी कल संध्या साढ़े सात बजे हुए झगड़ा एवं मारपीट में गंभीर रूप से जख्मी हुए विक्की सिंह और प्रीतम कुमार गुप्ता का हाल चाल जानने भाजपा नेता रविवार को अस्पताल पहुंचे। घायलों का इलाज नोवामुंडी टाटा मेन हॉस्पिटल में चल रहा है।इस घटना की सूचना मिलते ही रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा एवं पूर्व सांसद गीता कोड़ा अस्पताल पहुंचे और घायल लोगों से घटना की जानकारी लेते हुए उनके स्वास्थ्य का हाल जाना व शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन गोप, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुबीर पान, मीडिया प्रभारी विनीत कुमार गोप, सोशल मीडिया प्रभारी चंद्रमोहन नायक सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: बड़ाजामदा : चाकूबाजी में स्क्रैप कारोबारी गिरफ्तार, लॉज-घर सम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.