चाईबासा, जुलाई 8 -- Chaibasa News: चाईबासा। उत्पाद विभाग और मुफस्सिल थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से अवैध रूप से महुआ शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ अभियान चला कर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 3 जुलाई को उत्पाद विभाग और मुफस्सिल थाना पुलिस ने छापामारी अभियान चलाया। मुफस्सिल थाना अंतर्गत लातरसिका गांव के सामु सुंडी, गुरु बानसिह, कांडे सुंडी और जगदीश मानसिंह के खिलाफ अवैध रूप से महुआ शराब बनाने और बेचने का मामला दर्ज किया गया है। मामला उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक सदर आंचल निर्भय कुमार सिन्हा के द्वारा 4 जुलाई को मामला दर्ज कराया गया। कांडे सुंडी के घर से 4 सौ किलो जावा महुआ, सामू सुंडी के घर से 440 किलो, गुरु बानसिह के घर से 480 किलो और जगदीश मानसिंह के घर से 480 किलो जावा महुआ बरामद किया गया। सभी को नष्ट कर दिया गया।

हिंदी ...