Chaibasa News: महिला से छिनताई में दो गिरफ्तार
चाईबासा, अगस्त 5 -- Chaibasa News: चाईबासा, संवाददाता। सदर थाना अंतर्गत बड़ी बाजार कुम्हार टोली में महिला से छिनताई करने वाले दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जेल जाने वालों में मुफस्सिल थाना अंतर्गत कनकुसी उरांव साईं निवासी जितेन्द्र कच्छप उर्फ बच्चा उरांव और मुफस्सिल थाना अंतर्गत कुर्सी गांव निवासी पुरुषोत्तम हांसदा शामिल हैं। यह जानकारी मंगलवार को एसडीपीओ वहामन टूटीं ने दी। उन्होंने बताया कि 2 अगस्त 2026 को बड़ी बाजार कुम्हार टोली निवासी रितू टोप्पो के आवेदन के आधार पर स्कूटी सवार दो अज्ञात अपराधकर्मियों के विरुद्ध छिनताई का मामला दर्ज किया गया था। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 3 अगस्त 2026 को कांड में संलिप्त अपराधकर्मी जितेन्द्र कच्छप उर्फ बच्चा उरांव और पुरुषोत्तम हांसदा उर्फ डाकुवा को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.