चाईबासा, अक्टूबर 8 -- Chaibasa News: मझगांव। मझगांव प्रखंड के पड़सा पंचायत में बुधवार को सक्रिय एवं इच्छुक महिला राजनीतिक कार्यकर्ताओं को चुनावी प्रबंधन, चुनावी अभियान की रणनीति तथा राजनीतिक नेतृत्व के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराने के उद्देश्य से एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन सामाजिक कार्यकर्ता एवं राजनीतिक नेतृत्व से जुड़े हरिन तामसोय के द्वारा फ़ॉर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एवं सेन्टर फॉर पोलिटिकल लीडरशिप एन्ड गवर्नेंस के सहयोग से किया गया। निशा एक्का ने प्रतिभागी महिलाओं को चुनाव लड़ने एवं चुनावी अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया। यह भी पढ़ें- Chapra News: सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन प्रेक्षक ने किया योगदान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...