Chaibasa News: महानवमी पर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति की कामना
चाईबासा, अक्टूबर 22 -- Chaibasa News: चाईबासा। महानवमी के पावन अवसर पर मंगलवार को झारखण्ड सरकार के पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर चाईबासा के ऐतिहासिक आमला टोला सार्वजनिन दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित आदि दुर्गोत्सव में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली एवं मंगलमय जीवन की कामना की। उन्होंने मां दुर्गा के समक्ष शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा ऐतिहासिक दुर्गोत्सव की गौरवशाली परंपरा की सराहना की। पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि मां दुर्गा शक्ति, साहस, करुणा और बुराई पर अच्छाई की विजय की प्रतीक हैं। दुर्गा पूजा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का जीवंत उत्सव है। उन्होंने कहा कि चाईबासा के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.