Chaibasa News: महानवमी पर आमला टोला के ऐतिहासिक आदि दुर्गोत्सव में शामिल हुए पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर
चाईबासा, अक्टूबर 20 -- Chaibasa News: चाईबासा। महानवमी के अवसर पर झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर चाईबासा के ऐतिहासिक आमला टोला सार्वजनिन दुर्गा पूजा समिति के आदि दुर्गोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर पश्चिमी सिंहभूम सहित पूरे झारखंड में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।इस दौरान ठाकुर ने कहा कि दुर्गा पूजा धार्मिक आयोजन के साथ सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि आमला टोला में वर्ष 1870 से आयोजित हो रहा आदि दुर्गोत्सव क्षेत्र की ऐतिहासिक परंपरा का हिस्सा है। इस परंपरा को लगातार बनाए रखना समिति के सदस्यों और श्रद्धालुओं की आस्था व सामूहिक प्रयास को दर्शाता है।पूर्व मंत्री ने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं का संरक्षण समाज की सामूहिक जिम्मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.